Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कुशीनगरः सजदे में झुके सिर! अल्लाह से मांगी अमन की दुआ, दी कुरबानी: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ईद उल अजहा की नमाज, लोगों ने दी कुर्बानी


कुशीनगर। जिले में ईद उल अजहा यानी बकरीद का पर्व शिद्दत के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। लोगों ने सजदे में सिर झुकाकर अल्लाह से अमन की दुआ मांगी गई। गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दिया। इस दौरान सौहार्द भी दिखा। मस्जिदों और ईदगाहों में एहतियात के तौर पर पुलिस मुस्तैद रही। नमाज के दौरान पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही थी।

बता दें कि शुक्रवार की शाम से त्योहार की तैयारी शुरू हो गई थी। प्रतिकूल मौसम के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की। शनिवार सुबह से ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोग जुटने लगे। पडरौना नगर की जामा मस्जिद, नौका टोला ईदगाह, छावनी, कठकुइया रोड आदि जगहों पर स्थित मस्जिदों और ईदगाहों में खुदा की इबादत की गई। लोगों ने अकीदत से नमाज अदा करके एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। ईदगाहों में काफी चहल-पहल थी। बच्चों में भी खासा उत्साह था। बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया। नमाज के बाद कुर्बानी और दावतों का दौर शुरू हुआ, जो शाम तक चलता रहा। कप्तानगंज की जामा मस्जिद, हाटा की बड़ी मस्जिद के साथ-साथ तमकुहीराज, सेवरही, फाजिलनगर, दुदही, रामकोला, खड्डा, छितौनी, लक्ष्मीपुर, नरायनपुर, मथौली, अजीज नगर, सुकरौली, अहिरौली बाजार, लक्ष्मीगंज, जटहां, मंशाछापर, बोदरवार, झांगा, टेकुआटार सहित पूरे जिले भर में अमन की सलामती के लिए नमाज अदा की गई। जिले के आला अफसरों ने भी सभी को बकरीद की बधाई दी है।

ईद-उल-अजहा का त्यौहार हर वर्ष हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। हजरत इब्राहिम अल्लाह के हुकुम पर अपनी वफादारी दिखाने के लिए अपने बेटे इस्माइल को कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए और अपने बेटे को कुर्बानी देने के लिए एक पहाड़ पर ले गए। वहां कुर्बानी की तैयारी में लगे तभी अल्लाह ने करिश्मा दिखाया और एक डुंबा आ गया जिसका हजरत इब्राहिम ने कुर्बानी दिया। तभी से यह ईद-उल-अजहा कुर्बानी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है।

जटहां बाजार थाना क्षेत्र में हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के पावन पर्व पर माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी एकता का प्रतीक बनकर उभरा, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता और समन्वय की भावना को दर्शाता है। इस दौरान दोनों समुदायों के लोग एक साथ आए और त्योहार की खुशियां साझा कीं। हिंदू समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा, ष्बकरीद का यह पर्व त्याग और समर्पण का प्रतीक है, और हम सभी को मिलकर शांति और एकता के साथ इसे मनाना चाहिए।ष् मुस्लिम समुदाय ने भी इस पहल की सराहना की और इसे सामाजिक सद्भाव का एक उज्ज्वल उदाहरण बताया। यह आयोजन स्थानीय प्रशासन और शांति समिति के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें सभी समुदायों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत में भ्रमणध्निरीक्षण करते रहे। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों को शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना कोतवाली हाटा पर भी पहुंचकर बकरीद त्योहार के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को उचित निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |