Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः चित्रांश महासभा ने किया शरबत वितरण, लोगों ने की सराहना


पीलीभीत। भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा रविवार को शहर के व्यस्ततम रंगीलाल चैराहे पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ज्येष्ठ माह के रविवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की और महासभा की इस सेवा भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, दुकानदारों, वाहन चालकों सहित सभी आने-जाने वाले लोगों को शीतल एवं स्वादिष्ट शरबत वितरित किया गया। चिलचिलाती धूप में ठंडे शरबत की व्यवस्था पाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली और महासभा के इस पुण्य कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा सदस्य बढ़-चढ़कर शामिल हुए। उन्होंने पूरे उत्साह एवं सेवा भाव के साथ शरबत वितरण कार्य को संपन्न किया। महासभा के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन समाज सेवा की भावना से किया गया है और आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रहेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों ने भी चित्रांश महासभा के कार्यों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम की सफलता में महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गर्मी के इस मौसम में जनसेवा का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय और अनुकरणीय है।

इस दौरान चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना, संरक्षक विनय सक्सेना, कोषाध्यक्ष विपिन सक्सेना, मनोज सक्सेना, आयुष सक्सेना, डॉ. अमित सक्सेना, सुशील बाबू सक्सेना, अवनीश सक्सेना, महेश नारायन सक्सेना, सुभाष सक्सेना, वर्षा सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |