कन्नौज: व्यापार मण्डल ने दिव्यांगजनों को स्वल्पाहार किया वितरित
June 29, 2025
गुरसहायगंज /कन्नौज।भारत माता के महान् सपूत एवं महादानवीर शिरोमणि परम् पूज्यनीय श्रद्धेय दादा श्री भामाशाह जी महाराज जी की पावन जयंती पर आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल गुरसहायगंज के पदाधिकारियों के द्वारा लकी दिव्यांग विद्यालय आजाद नगर में दिव्यांगजनों को स्वल्पाहार वितरित किया जिसमें जिला संयुक्त महामंत्री संजीव कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष अनुराग गुप्ता,नगर कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ गुप्ता, उपाध्यक्ष के के राजपूत, भूरा कठेरिया, कंचन गुप्ता, नगर मंत्री टिंकू कश्यप, मनोज गुप्ता, सह संगठन मंत्री सूरज खान, आदि पदाधिकारी रहे इन दिव्यांगजनों के की सेवा करके बहुत अच्छा लगा