Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखण्डः जिला प्रशासन की टीम ने कूड़ा बिनते दो बच्चों को किया रेस्क्यू


देहरादून। मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए लगातार अभियान जारी है। चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति और प्रोबेशन टीम द्वारा भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है। रेस्क्यू किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाता है और फिर उन्हें आश्रय और शिक्षा प्रदान कर पुनर्वासित किया जाता है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में 12 जून को भिक्षावृत्ति में लिप्त 09 वर्षीया बालक को ब्रह्मपुरी सूर्य मंदिर से कूड़ा बिनते हुए भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। बच्चे का जीडी कोरोनेशन से मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बालक को राजकीय शिशु सदन मे रखवाया गया है। वही 13 जून को भिक्षावृत्ति में लिप्त 11 वर्षीया बालक को कांवली रोड से कूड़ा बिनते हुए भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। बच्चे का मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बालक को समर्पण (खुला आश्रय) मे रखवाया गया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुरू से ही भिक्षावृत्ति एवं बाल मजदूरी पर रोक लगाने हेतु निरंतर सख्त निर्णय लिए है। जिसके तहत भिक्षावृत्ति वाहन, चैराहों पर होमगार्ड की तैनाती, सक्रिय सचल टीमे कार्य कर रही हैं, जो शहर भर में निरंतर पेट्रोलिंग कर रही है। इसी का परिणाम है कि अभी तक लगभग 260 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति तथा बाल मजदूरी से रेस्क्यू किया गया है। यह कार्यवाही निरंतर जारी है।

जिला प्रशासन की शहर में घुमतू बच्चों पर नजर है जिनको रेस्क्ूय कर निर्धारित प्रक्रिया अपनाते हुए आधुनिक इनटेंसिव केयर सेन्टर में मांइड रिफार्म हेतु रखा जाता है। जहां विशेषज्ञ द्वारा उनको संगीत, खेल, अन्य गतिविधि, कम्प्यूटर के ज्ञान की आधुनिक तकनीकि की जानकारी के साथ ही शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |