Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर होगा वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम


लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा गंगा दशहरा विश्व पर्यावरण दिवस तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आगामी 5 जून 2025 को एक वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन सुबह 6रू00 बजे से लक्ष्मण मेला मैदान से गूलाला घाट तक किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे ए. के. शर्मा, मंत्री नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी महापौर सुषमा खर्कवाल। इस मौके पर समस्त पार्षदभी उपस्थित रहेंगे। इस विशेष अवसर पर वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत विषय को आधार बनाकर जनसहभागिता से भरपूर कई गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगीसमहापौर  ने लखनऊ वासियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा, हम सबकी भागीदारी से ही स्वच्छ, सुंदर और टिकाऊ पर्यावरण का निर्माण संभव है।यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरक पहल है, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सेवा और समर्पण को समर्पित जनकल्याण का प्रतीक भी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |