Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: 2 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन को कराया गया अतिक्रमणमुक्त


लखनऊ। नगर निगम द्वारा एक बड़ी और महत्त्वपूर्ण अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को बुधवार को अंजाम दिया गया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशानुसार और अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम-गहरू, तहसील सरोजनीनगर, जिला लखनऊ में सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराये जाने हेतु अभियान चलाया गया। इस अभियान को नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दिया गया।प्रभारी अधिकारी, सम्पत्ति संजय यादव और तहसीलदार नगर निगम अरविन्द पाण्डेय द्वारा गठित टीम ने नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की। इस दल में राजस्व निरीक्षक नगर निगम अविनाश चन्द्र तिवारी, नगर निगम लेखपाल अनुपम मिश्रा, क्षेत्रीय लेखपाल तहसील सरोजनी नगर ओम प्रकाश राजपूत और थाना सरोजनी नगर से उपलब्ध पुलिस बल के साथ-साथ नगर निगम का प्रवर्तन दल भी शामिल था।टीम ने मौके पर जेसीबी मशीन की सहायता से सरकारी भूमि पर बनाई गई अस्थाई बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, परंतु प्रशासन ने पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न की।अतिक्रमण हटाए गए भूमि खसरा संख्या 1233 (0.385 हे.) और खसरा संख्या 1151 (1.176 हे.) में से कुल 0.406 हेक्टेयर भूमि पर से अवैध कब्जा हटाया गया। प्रशासन के अनुसार यह भूमि बेशकीमती है, जिसकी बाजारू कीमत लगभग 2 करोड़ आँकी जा रही है।नगर निगम लखनऊ की यह कार्रवाई न सिर्फ सरकारी जमीनों कोअतिक्रमण से मुक्त कराने की दिशा में एक सशक्त कदम है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इस कार्यवाही की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाने की बात कही।इस अभियान से नगर निगम की अतिक्रमण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति और प्रशासन की सक्रियता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |