Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा का हमला, "कांग्रेस आज भी तानाशाही और परिवारवाद की प्रतीक: भूपेंद्र चौधरी

सर्किट हाउस से मीडिया से वार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी 

सनेश ठाकुर
मुरादाबाद (विधान केसरी)। 1975 में देश पर थोपे गए आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। मुरादाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि "देश को आपातकाल का दंश देने वाली कांग्रेस आज बार-बार संविधान की दुहाई देती है, जबकि उसका इतिहास संविधान और लोकतंत्र को कुचलने वाला रहा है।"
उन्होंने कहा कि 1975 की इमरजेंसी में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने न सिर्फ देश की सभी संस्थाओं को कमजोर किया, बल्कि सारी शक्तियां अपने बेटे संजय गांधी के हाथों में सौंप दी थीं। "इंदिरा गांधी ने देश की सत्ता को परिवारवाद में कैद कर दिया था," प्रदेश 4अध्यक्ष श्री चौधरी ने कांग्रेस पर आज भी उसी मानसिकता में जीने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का चेहरा बदला है, लेकिन चरित्र नहीं। "वह आज भी राष्ट्र और संविधान से ज्यादा परिवार को प्राथमिकता देती है,"  प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा इमरजेंसी के दौरान पत्रकारों, विरोधियों और आम नागरिकों पर किए गए अत्याचारों को याद करते हुए कहा कि "कांग्रेस का वही रवैया आज भी कायम है — जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में डाला जा रहा है।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए 'डिजिटल इमरजेंसी' लागू करने की रणनीति पर काम कर रही है। इमरजेंसी की याद सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि आज के राजनीतिक चरित्र को भी समझने की कुंजी है," चौधरी भूपेंद्र सिंह ने अंत में कहा कांग्रेस आज भी तानाशाही और परिवारवाद की प्रतीक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |