Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन समागम कार्यक्रम संपन्न


लखनऊ। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला लखनऊ द्वारा बक्शी का तालाब स्थित एस आर इंटरनेशनल कॉलेज में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। इस प्रोफेशनल मीट में लखनऊ जिले के विभिन्न प्रोफेशन से जुड़े लोगों ने सहभागिता की प्रोफेशन मीट की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय मौर्य द्वारा की गई प्रोफेशन मीट में तीन सत्रो में अलग-अलग तीन विषयों के ऊपर अलग-अलग वक्ताओं ने विषय को रखा प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लखनऊ जिले के प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी ने अपने विषय विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका पर बोलते हुए कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य एक कठिन लक्ष्य अवश्य लेकिन भारत देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह रोज भारत के उत्थान के लिए एक कदम बड़े तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता आगे उन्होंने कहा कि भारत एक अति प्राचीन देश है हमारे देश का सम्मान और गौरव पूरे विश्व में जाना जाता  था हमारा देश पौराणिक एवं देवताओं द्वारा बसाया गया देश है ज्ञान विज्ञान एवं सभी क्षेत्रों में प्राचीन काल में भारत विश्व का नेतृत्व करता था आगे उन्होंने कहा कि 18वीं शताब्दी में भारत की क्या स्थिति थी  इस का वर्णन लॉर्ड क्लाइव ने किया था भारत की संपन्नता एवं वैभव का उल्लेख करते हुए भारत की शैक्षिक एवं आर्थिक स्थिति का वर्णन किया है लेकिन विदेशी आक्रांताओं के द्वारा लूट जाने का परिणाम है कि भारत को विकसित भारत बनाने के लिए हम सब संघर्ष कर रहे हैं। वहीं आगे उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लगभग 111 जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास को गति प्रदान करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश में विकसित भारत की बुनियाद रखी जा रही है आगे उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पंच प्रण एवं 11 संकल्पना की चर्चा की। प्रोफेशनल मीट में द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने अपने विषय सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्षों पर बोलते हुए पूर्ववर्ती यूपीए सरकार में हुए घोटालों एवं भ्रष्टाचार की बात कहते हुए कहा कि 2014 से पहले यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार एवं घोटाला की इतनी भरमार थी कि कई मंत्रियों को जेल जाना पड़ा एवं कई मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा था यूपीए सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस देश में एक समय ऐसा भी था जब हमारे सुरक्षा बलों की  सर   कटे शव पाकिस्तान से  भेजे जाते थे ताज होटल पर आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इस आतंकवादी घटना में देश के 175 नागरिक मारे गए थे इस घटना से आहत होकर  सेना ने जब आतंकवादियों को सबक सिखाने की बात कही तो वर्तमान सरकार ने पाकिस्तान को परमाणु संपन्न राष्ट्र होने का बहाना बात कर आतंकियों पर कार्यवाही करने से मना कर दिया था वही मोदी जी के नेतृत्व में  ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान में चल रहे नौ आतंकवादी अड्डों को तबाह कर दिया गया भारत द्वारा परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र पाकिस्तान के विरुद्ध यह कार्रवाई नए भारत का परिणाम है भारत ने अपनी नीति में परिवर्तन करते हुए यह तय किया है कि भारत के ऊपर कोई भी आतंकी हमला वह युद्ध माना जाएगा आगे उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत की विश्व परिदर्श में घोटाला एवं  गरीबी की छवि को दूर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत के निर्माण के लिए लगातार कार्य किया जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक योगेश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी, जिला महामंत्री एवं अभियान के संयोजक राजकुमार वर्मा, महामंत्री रामलाल वर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद यादव हंसराज लोधी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र पांडे अनुसूचित मोर्चे के जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद रावत किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा समेत जिले के पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष एवं  सेना के रिटायर्ड कर्मचारी एवं अधिकारी शिक्षक व्यापारी किसान आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |