Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: विकसित भारत का अमृत काल और सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष - प्रबुद्ध जन समागम


लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष विषय पर सहकारिता भवन में प्रबुद्ध जन समागम का आयोजन लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अध्यक्षता में  किया गया। वहीं कार्यक्रम शुभारंभ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की  और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं ष्विकसित भारत संकल्प में हमारी भूमिकाष् विषय पर बोलते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में 11 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए हुए कार्यों को हमें जन-जन तक पहुंचना है। वहीं 2014 में सरकार में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही विकसित भारत की संकल्पना की। पिछली सरकारोंने में परिवारवाद, व्यक्तिगत स्वार्थ और भ्रष्टाचार की परिकाष्ठा थी। पिछली सरकारों में 1 सरकार भेजती थी तो 15 पैसा जनता तक पहुंचता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भ्रष्टाचार को खत्म किया और आज लाभार्थी को सरकार की योजनाओं का पूरा पैसा खाते में पहुंचता है। देश में गड्ढे ही सड़कों की पहचान थे लेकिन आज देश का हर गांव शानदार सड़कों से जुड़ चुका है और हाईवे, एक्सप्रेसवे और ओवर ब्रिजो के जाल है। आज हमने विश्व के सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे पुल बनाकर जम्मू श्रीनगर को भी जोड़ने का कार्य किया है।चिकित्सा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा हर क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है।ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी आतंकवाद के पर काटने का काम भारतीय सेना ने किया। हमारी सरकार की कार्यशाली से पूरी दुनिया मे भारत की शाख बढ़ी है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को प्रथम मानती है। अब भारत अन्य देशों के सामने हाथ फैलाने वाला भारत नहीं है आज भारत सक्षम और नेतृत्वकारी भारत है। वहीं श्ष्सशक्त भारत और सुरक्षित भारतश्ष् विषय पर बोलते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि 2014 से पहले के भारत को याद करिए जब भ्रष्टाचार चरम पर था और अनेकों घोटाले ने कांग्रेस सरकार की पहचान घोटने वाली सरकार के रूप में बन चुकी थी। 

2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में समृद्ध ,सशक्त और सुरक्षित भारत का निर्माण हुआ। प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को सजोने का कार्य किया है। एस400 और ब्रह्मेस्त्र मिसाइल ने हमारी सीमा और देश को सुरक्षा कवच प्रदान किया है।ष्सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षष् विषय बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि   प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में  ग्रामीण क्षेत्र में 5 करोड लोगों को आवास शहरी क्षेत्र में दो करोड़ लोगों को आवास, उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ घरों में सिलेंडर , 12 करोड़ शौचालय, सौभाग्य योजना के तहत 99ः घरों में बिजली पहुंचाने का कार्य किया। 55 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड योजना के तहत 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया। 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन,  रेहड़ी पटरी दुकानदारों को ऋण के माध्यम से रोजगार देना का कार्य किया । शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अनगिनत क्रांतिकारी कार्य हुए है। स्टार्ट अप योजना के माध्यम से डेढ़ करोड़ युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया है। भारत की जीडीपी जापान को पीछे छोड़ते हुए चैथे स्थान पर पहुंचे है।डिजिटल ट्रांजेक्शन में भी 76 प्रतिशत बढोतरी हुई है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में मोहसिन राजा, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, गिरीश गुप्ता, राम अवतार कनौजिया, घनश्याम अग्रवाल, जया शुक्ला, टिंकू सोनकर, विवेक सिंह तोमर, सौरभ वाल्मीकि, विजय भुर्जी, सतीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |