सपा व कांग्रेस सार्वजनिक मंच से माता अहिल्याबाई होल्कर को 'महान' कहकर दिखाए।
सोनभद्र। भाजपा द्वारा आयोजित अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति कार्यक्रम के मंच से प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें राष्ट्रभक्ति का भाव है, तो सार्वजनिक मंच से माता अहिल्याबाई होल्कर को 'महान' कहकर दिखाए। उन्होंने कहा कि भाजपा महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और अहिल्याबाई होल्कर जैसी विभूतियों को महान मानती है, जबकि विपक्षी दलों के नेताओं के लिए बाबर, औरंगजेब और मोहम्मद गाजी आदर्श बनते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा, कांग्रेस और बसपा जैसे दल मुगल शासकों के अनुयायी सपा, कांग्रेस और बसपा जैसे दल मुगल शासकों के अनुयायी बन चुके हैं और ऐसे लोगों को महिमामंडित कर रहे हैं जिन्होंने भारत की संस्कृति और अस्मिता को कुचलने का काम किया। प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने मंच से कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो अपने हर कार्यक्रम में भारत माता की जय और वंदे मातरम् का उद्घोष करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण है, जबकि कुछ दल वोटबैंक की राजनीति के लिए आक्रांताओं का गौरवगान करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा केवल चरित्र और सिद्धांत आधारित राजनीति में विश्वास रखती है। पार्टी में कोई भी नेता अगर चरित्रहीनता में लिप्त पाया जाएगा तो उसे संगठन से बाहर कर दिया जाएगा। मिशन सिंदूर से जुड़े सवाल पर बोलते हुए रविन्द्र जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'नादान' करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न तो भारतीय संस्कृति की समझ है और न ही देश के गौरवशाली इतिहास का बोध है।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल,जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, एमएलसी विनीत सिंह,पूर्व सासंद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे।