Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत


शुकुलबाजार/अमेठी। सोमवार को वट सावित्री व्रत पर क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने बरगद के पेड़ों की पूजा की। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही पूजा का माहौल रहा। सुहागिन महिलाएं सजधज कर पूजा स्थलों पर पहुंचीं। उन्होंने बरगद के पेड़ों में धागे लपेटकर विधि-विधान से पूजा की। कस्बा से लेकर क्षेत्र के पाली दक्खिन गांव ऊंचगांव महोना जैनमगंज आदि गांवो में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। इस वर्ष नवविवाहिताओं में व्रत को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना के लिए व्रत रखा। शाम को व्रत समापन के बाद अन्न ग्रहण किया। व्रती  रीता ने कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार, पतिव्रता सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा के लिए यमराज से उन्हें वापस लाई थीं। इसी कारण इस दिन बरगद के वृक्ष की पूजा की जाती है। वट वृक्ष की पूजा से पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |