बीसलपुरः आर्य समाज बढ़ैरा में ज्येष्ठ अमावस्या पर हुआ बृहद यज्ञ
May 27, 2025
बीसलपुर। आर्य समाज बढ़ैरा में ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर यजुर्वेद मंत्रोच्चारण के साथ बृहद यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ के मुख्य ब्रह्मा पंडित राजेंद्र प्रसाद मिश्र एवं सहायक ब्रह्मा आचार्य राम बहादुर शास्त्री (टांडा) रहे। यजमान के रूप में सीताराम सक्सेना सपत्नी उपस्थित रहे। यज्ञ के उपरांत हुए सत्संग में अध्यात्म विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया गया।कार्यक्रम में नरेश आर्य द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। समापन अवसर पर बुद्धसेन आर्य ने सभी को आशीर्वाद देते हुए मंगलमय जीवन की कामना की। इस मौके पर देवपाल आर्य, रामप्रताप आर्य, सुरेश आर्य, ऋषिकांत आर्य सहित कई सदस्य मौजूद रहे।