Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: भाकियू भानू ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


शाहबाद। भारतीय किसान यूनियन भानू ने डीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जिसमें किसानों की कई मांगों को रखा गया। भाकियू भानू ने मांग करते हुए लिखा कि शाहबाद क्षेत्र में मच्छर मारने की कीटनाशक दवाई सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई गई थी लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक मच्छर मारने व कीटनाशक दवाई का छिड़काव नहीं हो पाया है इसमें स्वास्थ्य केंद्र अधिकारियों, कर्मचारियों की मिलीभगत से घोटाला किया गया, इसकी जांच कराई जाए वही शाहबाद क्षेत्र में किसान को कर्ज वसूली के नाम पर दबाया जा रहा है और किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है और  किसानों से अवैध वसूली की जा रही है इसे रोका जाए। साथ ही साथ शाहाबाद क्षेत्र के मधुकर से परोता जाने वाला रास्ता काफी जर्जर खराब है, इसे जल्द सही कराया जाए। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आकिल खा, हरिश्चंद्र, हरपाल सिंह,शाहिद खा, भरे सागर, राजपाल सिंह, शकील अहमद, वेदराम सिंह, इरफान खान, मुख्तियार शाह, आरिफ खान आदि किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |