बलिया: शिक्षकों, कवियों व साहित्यकारों ने नवचंद्र तिवारी का मनाया जन्म दिन
May 28, 2025
बलिया। जनपद के प्रसिद्ध शिक्षक व साहित्यकार डॉ. नवचंद्र तिवारी का जन्म दिवस शिक्षकों, साहित्यकारों, कवियों, शुभचिंतकों ने केक काटकर व मिष्ठान बांटकर मनाया। सनबीम स्कूल में विद्यालय के निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. अर्पिता सिंह, प्रशासक संतोष कुमार चतुर्वेदी ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। सीनियर ग्लोबल अकादमिक डीन सहर बानो ने केक खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। इस दौरान कोऑर्डिनेटर जयप्रकाश यादव, विनीत दुबे, श्री राम सिंह, सीताराम चैबे, नेहा श्रीवास्तवा, पंकज ओझा, स्वर्णिमा द्विवेदी, गरिमा तिवारी, प्रशांत उपाध्याय, विशाल सिंह आदि ने मौके पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
घर पर उनकी पत्नी किरण तिवारी ने केक काट कर उनका मुंह मीठा कराया। साथ में पारिवारिक सदस्य व मित्रगण भी थे। कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के मनोरंजन हाल में वर्कशॉप के दौरान साहित्यकारों, संगीत प्रशिक्षकों आदि शुभचिंतकों ने मिठाइयां बांटी। उपस्थित बच्चों में पर्क चॉकलेट दी गई। सुबह से ही डॉ. तिवारी को उनके चाहने वालों द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से दीर्घायु व स्वस्थ रहने की शुभकामनाओं का दौर चलता रहा।