कन्नौजः उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश ने किया कारागार का निरीक्षण
May 25, 2025
कन्नौज। मा0 न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता प्रशासनिक न्यायाधीश कन्नौजध्न्यायाधीश माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा कारागार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान माव जनपद न्यायाधीश चन्द्रोदय कुमार जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार श्रीमती इन्दु द्विवेदी ए0डी0जे0-प्रथम श्रीमती श्रद्धा भारतीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती लवली जायसवाल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशध्पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मौजूद रहे। कारागार मे मा0 न्यायमूर्ति द्वारा चन्दन के पौधे का पौधरोपण एवम् ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुन्द द्वारा मा0 न्यायमूर्ति को अवगत कि उत्तर प्रदेश की सभी कारागारो मे ओपन जिम को बंदियों के स्वास्थ्य लाभ के लिये चालू किया गया है। उत्तर प्रदेश की समस्त कारागारों में जिम स्थापित किया जा रहा है। इस पर मा0 न्यायमूर्ति द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी। निरीक्षण के दौरान पाकशाला मे बन रहे भोजन को स्वयं देखा। भोजन की तारीफ की। बैरक मे निरूद्ध बंदियों की परेड का अवलोकन किया। महिला बैरक मे सभी महिला बंदियों को फल वितरण किया किया। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को कपड़े व टाफी उपहार स्वरूप प्रदान की। अस्पताल मे सभी बीमार बंदियों को फल वितरण किया। अस्पताल मे उपलब्ध दवाईयों के सम्बन्ध मे चिकित्साधिकारी से विस्तृत जानकारी की गयी। खाद्यान्न का निरीक्षण किया गया। सभी खाद्यान्न सामग्री को चेक किया गया। सभी खाद्यान्न सामग्री की क्वालिटी ठीक पायी। निरीक्षणोपरान्त मा0 न्यायमूर्ति द्वारा कारागार की समस्त व्यवस्थाओं के लिये प्रशंसा की गयी।
निरीक्षण के दौरान कारागार के विजय कुमार शुक्ला जेलर चिकित्साधिकारी डा0 सिद्धार्थ चैधरी अनुज कुमार उपकारापाल रामबहाल दुबे उपकारापाल उपकारापाल श्रीमती उर्मिला सिंह रामबिहारी फार्मासिस्ट पंकज कटियार कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार कनिष्ठ सहायक राहुल चैधरी जेल वार्डर दीपक कुमार जेल वार्डर गौरव कुमार जेल वार्डर आदि प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे।