Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः नगर निगम द्वारा विभिन्न जोनों में अतिक्रमण विरोधी अभियान


लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देशन में नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेश पर मंगलवार को नगर निगम के विभिन्न जोनों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारियों द्वारा किया गया और बड़ी मात्रा में अवैध अतिक्रमण हटाया गया।जोन-2 में जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। यह अभियान मिल एरिया चैकी से एवरेडी चैराहे होते हुए बालाजी मंदिर कॉटन मिल लालकटोरा तक तथा दुर्गापुरी से चारबाग बस अड्डे, नत्था चैराहा, मेट्रो स्टेशन होते हुए अंबेडकर प्रतिमा तक चलाया गया। इस दौरान 2 ठेले, 2 तिरपाल, छोटे अन्य सामान जब्त किए गए और 500 का जुर्माना भी वसूला गया।

जोन-5 क्षेत्र में जोनल अधिकारी नन्दकिशोर के नेतृत्व में मवैया छत्ता होते हुए चारबाग मेट्रो स्टेशन से केकेसी तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 ठेले, 1 गुमटी, 4 काउंटर हटाए गए एवं 2 ठेले जब्त किए गए। अतिक्रमणकारियों से 1000 का शमन शुल्क भी वसूला गया। इस अभियान में कर अधीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक पीयूष तिवारी, सुरभि यादव, प्रवर्तन दल (296) और पुलिस बल भी शामिल रहा।जोन-6 में जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में तीन बंदर मंदिर से दुबग्गा चैराहे तक अस्थाई अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इसमें 14 ठेले, 11 अस्थाई दुकानें, 4 तख्त, 1 ड्रम, 1 लकड़ी की मेज, 2 लोहे के स्टैंड और 2 ठेले जब्त किए गए। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई और 1200 का जुर्माना भी वसूला गया। इस कार्रवाई में कर अधीक्षक विजय शंकर, कर निरीक्षक धर्मदेव, 296 प्रवर्तन दल और पुलिस बल की उपस्थिति रही।नगर निगम अधिकारियों ने सभी अतिक्रमणकारियों को पुनः अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी और संबंधित थाना अध्यक्षों को पत्र प्रेषित कर क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |