Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: भाजपा के आला नेताओं समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला रानी के निधन पर किया शोक व्यक्त


रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ की माताजी पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला रानी चुघ का पिछले दिनों निधन हो गया था। जिसको लेकर तमाम क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी जानकारी मिलने पर तमाम लोगों ने उनके निवास स्थान पहुंचकर शोक जताया था।

आज भाजपा के आला नेताओं समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने भी उनके आवास भूरारानी पहुंच कर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुघ परिवार भारतीय जनता पार्टी के समर्पित परिवार का हिस्सा है और सदैव समाज की सेवा में अग्रणी रहे हैं। दिवंगत उर्मिला रानी चुघ ने जिला पंचायत सदस्य रहते हुए अपने क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य कराए ।उनके निधन से अपूर्णिय क्षति हुई है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और चुघ परिवार को ढांढस बंधाया।

शोक व्यक्त करने वालों में उत्तराखंड भाजपा की सह प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रांतीय संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट , भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व मंत्री वंशीधर भगत, पूर्व लाल कुआं विधायक नवीन दुमका, दर्जा राज्य मंत्री अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी, हरविंदर सिंह विर्क ,हरियाणा भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया, अनिल चैहान, राकेश सिंह, मनीष शुक्ला, पूर्व दर्जा मंत्री गणेश उपाध्याय, हरीश पनेरु, बिट्टू चैहान आदि मौजूद थे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |