Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः औंदी हत्याकांड! छोटे बेटे की तहरीर पर बड़े पुत्र सहित पांच पर मुकदमा


बलिया। औंदी गांव स्थित ट्यूबेल पर सोए रामविलास सिंह की हत्या के मामले में मृतक के छोटे पुत्र अजीत कुमार सिंह ने बुधवार की सुबह दस बजे फेफना थाने में तहरीर देकर अपने बड़े भाई अमित कुमार सिंह, भाभी सिंधु सिंह, भतीजा आदित्य कुमार सिंह और भाई के साले रोशन सिंह व राजेश सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अजित की मानें तो आरोपीगण पहले से ही जमीन और जायदाद को लेकर विवाद करते थे। वह गाली-गलौज करते और जान से मारने की धमकी देते रहते थे।बीते रविवार को मेरे पिता ने फोन पर बताया था कि आरोपीगण घर पर मीटिंग कर रहे थे। उन्हें खाना भी नहीं दिया गया और जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा था। डर के कारण रामबिलास सिंह ट्यूबवेल पर सोने चले गए। आरोपियों ने इसी मौके का फायदा उठाकर उनकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |