बलियाः व्यापारी नेता को गोली मारने को लेकर संयुक्त व्यापार मंडल बलिया की हुई बैठक
May 21, 2025
बलिया। संयुक्त व्यापार मंडल बलिया की एक बैठक गुरुद्वारा रोड स्थित मंजय साड़ी हाउस में आयोजित किया गया जिसमें फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं दवा व्यापारी श्री अरुण कुमार गुप्ता को आज सुबह उनके निजी आवास कासिम बाजार ,शहर ,बलिया दो अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मारने की घटना की निंदा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने घटना पर आक्रोश भी प्रकट किया। अध्यक्षता श्री अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश में किया तथा संचालन श्री मंजय सिंह जिला अध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल बलिया ने किया।
बैठक में सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया कि कल श्रीमान पुलिस अधीक्षक, बलिया से कार्यालय पर 10रू00 बजे संयुक्त व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा ।पूरी घटना की जानकारी लेगा और कार्रवाई से अवगत होगा ।उसके बाद संयुक्त व्यापार मंडल बैठक कर निर्णय लेगा।
अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने कहा कि यह घटना दुखद है। व्यापारियों में इससे आक्रोश है। कल बलिया के पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जानकारी ली जाएगी। क्या प्रगति हुआ इसकी भी जानकारी ली जाएगी? क्या कार्रवाई हुई इसकी भी जानकारी ली जाएगी ?उसके बाद संयुक्त व्यापार मंडल निर्णय लेगा।
श्री प्रदीप वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल ने कहा कि प्रशासन द्वारा सीसी कैमरा लगी होती तो अपराधी तुरंत पकड़ में आ जाते हैं प्रशासन की गस्ती में भी लापरवाही है।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री श्री जितेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश के अध्यक्ष ने प्रदेश के और जिला के प्रशासन से बात किया है। मामले का जल्द से जल्द खुलासा होगा।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री श्री सुनील कुमार परख, रजनीकांत सिंह प्रदेश संयुक्त मंत्री, श्री टुनटुंडी सर्राफजिला अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष मंजय सिंह , विजय शंकर गुप्ता जिला संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ,जिला उपाध्यक्ष आकाश पटेल ,राहुल कुमार गुप्ता व्यापारी नेता, संतोष गुप्ता ,काशीनाथ वर्मा, प्रीतम गुप्ता, दीपक गुप्ता ,महेश गुप्ता, रजनीश गुप्ता ,राजेश गुप्ता ,अनिल सिंह, मदन जी वर्मा ,राजकुमार वर्मा, अंकुश गुप्ता ,राकेश गुप्ता आदि बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।