Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः ईमानदारी की मिसाल बनी एम्बुलेंस टीम! सड़क हादसे में मृतकों की नकदी और कीमती सामान लौटाकर पेश की इंसानियत की मिसाल


पीलीभीत। जब देश में ईमानदारी पर सवाल उठाए जाते हैं, ऐसे में पीलीभीत जिले की एम्बुलेंस सेवा से जुड़े दो कर्मियों ने एक मिसाल पेश कर यह साबित कर दिया कि कर्तव्यनिष्ठा और इंसानियत आज भी जिंदा है। विगत दिवस 20 मई मंगलवार को भिठौरा खुर्द क्षेत्र में हाल ही में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें दो स्थानीय निवासी राजकुमार और पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, एम्बुलेंस की टीम घटनास्थल पर तुरंत पहुंची और पूरे सम्मान के साथ दोनों मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस टीम के दो सदस्य ईएमटी प्रेम पाल और पायलट कुंवरपाल की ईमानदारी तब सामने आई, जब उन्हें मृतकों के पास से 38,430 नगद, एक कीमती सोने का लॉकेट और दो चाबियाँ मिलीं। यह वह क्षण था जब कोई भी व्यक्ति लालच में आ सकता था, लेकिन इन दोनों कर्मियों ने उच्चतम मानवीय मूल्यों को अपनाते हुए यह सारा सामान अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद नियमानुसार यह सामान मृतकों के परिजनों को लौटा दिया गया। एम्बुलेंस के कार्यक्रम प्रबंधक राजेश कुमार रोशन ने प्रेम पाल और कुंवरपाल के इस सराहनीय कार्य की खुले दिल से प्रशंसा की और कहा, ष्इन कर्मचारियों ने जो किया वह न सिर्फ एंबुलेंस सेवा की गरिमा को बढ़ाता है, बल्कि समाज में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श प्रस्तुत करता है। हम चाहते हैं कि सभी कर्मचारी इसी भावना के साथ कार्य करें।

यह घटना न केवल एक दुःखद हादसे की कहानी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि संवेदनशीलता, ईमानदारी और नैतिकता जैसे मूल्य आज भी हमारे समाज में जीवित हैं। एम्बुलेंस सेवा के इन नायकों ने यह साबित कर दिया कि असली सेवा वही है, जो दिल से की जाए।

इस प्रेरणादायक कार्य के लिए पूरा पीलीभीत जिला इन कर्मियों की सराहना कर रहा है, और यह घटना आने वाली पीढ़ियों के लिए ईमानदारी का एक जीवंत उदाहरण बन चुकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |