लखनऊः राजधानी की पुलिस हुक्का बार पर कार्यवाही करने में क्यों असमर्थ
May 11, 2025
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ज्यादातर थाना क्षेत्र में हुक्का बार, जोरों शोरों से चल रहा है। ऐसे में पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से इन हुक्का बार संचालकों की हिम्मत दुगनी नहीं चैगुनी हो गई है। पर ऐसा क्यों?
ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है, चूंकि पुलिस को सब मालूम होता है कहां हुक्का बार है, कहां चल रहा है, कब चलता है और कौन चला रहा है, बजाए जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही करने के, आंखे और कान दोनों बंद करके अंजान बन जाते हैं। यह कैसा कानून व्यवस्था है?, अगर आप शिकायत करें, तो आपसे कहा जाएगा लिखित शिकायत दे दीजिए उच्च अधिकारियों को, हमारे हांथ में कुछ नहीं है। इसका मतलब यह है कि थाना व चैकी की पुलिस को अपने क्षेत्र में हो रहे हैं अवैध कारोबार पर लगाम लगाने में असमर्थ है। तभी तो वह उच्च अधिकारियों पर छोड़ देते हैं, ताकि हर मामला बाद में निपटाया जा सके, पर ऐसा क्यों?
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के चाहे वह पूर्वी हो, मध्य हो, पश्चिमी हो या फिर हो उत्तरी, हर जगह हुक्का बार संचालकों का दबदबा है और पुलिस व्यवस्था का रोजाना मजाक उड़ता है। क्या यह मजाक सिर्फ हुक्का बार ही उड़ाते हैं, ऐसा नहीं है, पुलिस भी शामिल है मजाक उड़वाने में। लेकिन क्या पुलिस प्रशासन को कोई फर्क पड़ता है....?।