कन्नौज: रुचि गुप्ता को न्याय दिलाने तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे संघर्ष
May 20, 2025
छिबरामऊ/कन्नौज। राष्ट्रीय अध्यक्ष खिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद कन्नौज के निर्देशानुसार पीडीए सम्मेलन जयराम पैलेस मैं आयोजित किया गया।
पीडीए सम्मेलन में मौजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा सभी लोग लोकतंत्र पर विश्वास करे भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व केंद्र सरकार जन विरोधी नीतियों के कारण 2027 के विधानसभा आम चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी भारतीय जनता पार्टी को अपने किए की सजा जनता स्वयं देगी का बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगे । भाजपा नेताओं ने बाबा साहब का अपमान किया ज़ब तक माफ़ी नहीं मांगेगे तब तक समाजबादी लगातार प्रदर्शन करेगी। गुप्ता समाज की बेटी को जब तक न्याय नहीं दिला देगी तब तक समाजवादी कार्यकत्र्ता चुप नहीं बैठेगे । जिला प्रभारी अनिल प्रताप ने कहा कि बीजेपी सरकार में लगातार अत्याचार गुंडागर्दी बढ़ रही है आप सभी लोग समाजवादी पार्टी का सहयोग करें विधानसभा प्रभारी सुनैना चैहान ने कहा जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो लगातार विकास की गंगा बह रही थी और कहा ग्रामीण के लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी और लोगों को फायदा मिलेगा कार्यक्रम संचालन आदिल परवेज ने किया इस मौके पर जिला अध्यक्ष कलीम खान जिला पंचायत प्रत्याशी लोकेन्द्र यादव, प्रधान देवेंद्र सिंह जिला पंचायत प्रत्याशी रवि यादव विधानसभा अध्यक्ष उमेश पाल संतोष यादव साकेश जाटव अतुल कटेरिया धीरज सौरभ लाखन दिवाकर जानू खान बंटू खान पूरन शाक्य अर्पित शुक्ला अमन खान शाहित सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
