पीलीभीतः भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर जी के त्रिशताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित
May 25, 2025
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रानी अहिल्याबाई होलकर जी के त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य रजनीकांत महेश्वरी उपस्थित रहे, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार विशिष्ट अतिथि थे। संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं जिला मंत्री मंगली प्रसाद वर्मा ने किया।
सम्मेलन में मंचासीन अतिथियों में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार, अमरिया से निशांत सिंह, मरौरी से सभ्यता वर्मा, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, अभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री अमित अग्रवाल, जिला महामंत्री दिनेश पटेल, महादेव ज्ञान, जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, सुषमा देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्रा, दीपक अग्रवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।मुख्य अतिथि रजनीकांत महेश्वरी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर जी ने सदैव सनातन और राष्ट्र के प्रति जागरूकता के साथ समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद देश की महिलाओं ने अपने वोटों की ताकत से राजनीतिक बदलाव लाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया गया।विशिष्ट अतिथि संजय सिंह गंगवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्व की सरकारों ने महिलाओं को कमजोर करने का कार्य किया, लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की राजनीति ने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी। उन्होंने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के महत्व पर बल दिया।
जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों और जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेकर महिलाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का आवाह्न किया।
कार्यक्रम में जिला मंत्री संजीव मोहन अग्रवाल, हेमराज दिवाकर, हरिओम राठौर, सुमित सागर, जिला महामंत्री महिला मोर्चा रेनूराज, इन्द्रेश चैहान, भरत राम राजपूत, अनिता कश्यप, प्रमोद कश्यप, प्रधान सत्यपाल मौर्य, परविंदर सिंह, बृजेश गंगवार, शेर सिंह, इन्द्रपाल वर्मा, कृष्ण मुरारी, झंकार सिंह, भगवान दास सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।