Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: खंड विकास कार्यालय से निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा


शाहबाद। भारत सरकार की कूटनीति और हमारे सैन्य बल के पराक्रम, वीरता और सूझबूझ के कारण ही  भारत ने पाकिस्तान के जन मानस को क्षति पहुंचाये बिना आतंकी और उनके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें मिट्टी में मिला दिया। भारत की तीनों सेनाओं जिनकी इस युद्ध में अहम भूमिका रही है जिसमें महिला शक्ति की भी अहम भूमिका रही है सभी को अपना कर्तव्य बखूबी निभानें के लिए नगर की जनता ने बहुत बहुत आभार व धन्यवाद प्रकट किया और आतंकवाद के खिलाफ जंग की शुरुआत करके पाकिस्तानी सीमा में अंदर घुसकर आतंकवादी ठिकाने व आतंकवादियों को समाप्त करके  ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में खंड विकास कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के पूर्व भारतीय सैनिकों का भी फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया। यहीं से  एक विशाल तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जो रामपुर चैराहा, ढकिया चैराहा, कोतवाली, बजरंग चैक होती हुई रामलीला मैदान में जाकर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा में शामिल पार्टी कार्यकर्ता व सभी नागरिक हाथ में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए खूब जोश और जुनून के साथ आगे बढ़ रहे थे। हिंदुस्तानी सैन्य बलों के इस पराक्रमी साहस को देखते हुए लोगों को विश्वास हुआ है कि हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा। सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत मय पुलिस फोर्स पूरे समय तिरंगा यात्रा के साथ रहे तिरंगा यात्रा के मार्ग में आने वाली हर बाधाओं को दूर करते रहे। इस तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक कांशीराम दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार भटनागर, पूर्व जिला महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा राजकुमार गुप्ता, खरसोल बीपैक्स के अध्यक्ष नेतराम कश्यप, अमित दिवाकर, संजय सिंह, विवेक पांडेय,  अनुभव शर्मा, अन्नु रावत, सुमित भटनागर,केपी सिंह, नरेंद्र ठाकुर, मनीष शर्मा, रामौतार यादव, अमित चंद्रवंशी, वेद प्रकाश चंद्रवंशी, विशंभर यादव, कुलदीप भटनागर, दिनेश कुमार,  गंगा सहाय, रामगुलाम फौजी,  रोहित बरनवाल, शोभित गुप्ता, रेनू श्रीवास्तव सहित अनेकों लोग रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |