बीसलपुर: अवैध तमंचा निर्माण करते युवक को पुलिस ने दबोचा
May 21, 2025
बीसलपुर। पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बना रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा बनाने के उपकरण और अधबना तमंचा भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कितना पुर क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से तमंचा बना रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए छापा मारा और मौके से महेंद्र पाल पुत्र शंकर लाल निवासी कितना पुर को गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से लोहे की पाइप, हथौड़ी, फाइल, धारदार औजार, ड्रिल मशीन, और एक अधबना तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह यह हथियार कहां और किसे बेचने वाला था। अवैध हथियार निर्माण से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
.jpg)