प्रतापगढः शौर्य को सम्मान रू ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा
May 21, 2025
कोहड़ौर/प्रतापगढ़। नगर पंचायत कोहड़ौर में बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में कोहड़ौर मण्डल अध्यक्ष विद्यासागर शुक्ल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश समेत तमाम भाजपाई शामिल हुए। डीजे की धुन पर देशभक्ति गीत पर थिरकते हुए हाथों में तिरंगा थामे, भारत माता की जय जयकार करते हुए तिरंगा यात्रा बाजार के मदाफरपुर मोड़ से शुरू होकर पूरे बाजार में घूमते हुए मदाफरपुर मोड़ पर आकर समाप्त हुई। यात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। लोगों ने ष्हिंदुस्तान जिंदाबादष् और ष्पाकिस्तान मुर्दाबादष् के नारे लगाए। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष विद्यासागर शुक्ल ने कहा कि हमारे देश के वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सिद्ध कर दिया है कि भारत की सुरक्षा अटूट है। आज हर भारतवासी ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो हमें छेड़गा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं। तिरंगा यात्रा में मौजूद सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता तथा देशभक्ति व राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने का काम है। इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में आए लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके देश के जवानों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने का काम किया। तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत सदस्य पूनम इंसान, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश तिवारी, भाजपा नेता विजय तिवारी ष्नीटूष्, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लवलेन्द्र मिश्र, रामकृष्ण तिवारी एडवोकेट, लखन्दर गुप्ता, सत्यप्रकाश पाठक, अखिलेश शुक्ल, दुर्गेश मिश्र, बब्बू शुक्ल, मनोज कुमार मिश्र, संजय कुमार शुक्ल, नन्हे पाठक, प्रदीप पाठक, संजय कुमार, प्रदीप दुबे, आशुतोष समेत क्षेत्र के काफी संख्या में सम्भ्रान्त नागरिक मौजूद रहे।