Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः समाजवादी पार्टी ने शुरू की विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी! बूथ और सेक्टर समितियों को परखने पहुंचे संगठन प्रभारी, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित


पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तैयारियों का आगाज कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। बीसलपुर विधानसभा के लिए दिनेश सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी के जिला कार्यालय पीलीभीत में मंगलवार को बीसलपुर, पीलीभीत सदर, पूरनपुर और बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्रों के बूथ व सेक्टर प्रभारियों तथा संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक को संबोधित करते हुए बीसलपुर विधानसभा प्रभारी व प्रदेश सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि ष्भाजपा नेता क्षेत्र के नागरिकों को अपमानित कर रहे हैं और सरकारी धन में कमीशनखोरी के माध्यम से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रशासन की मदद से क्षेत्र में तानाशाही का माहौल बना हुआ है। लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संघर्ष कर इस तानाशाही को आगामी चुनाव में खत्म करेंगे।ष्बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश का पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प ले चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार ष्राजूष् ने कहा कि समाजवादी पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है और उत्पीड़न करने वाले अराजकतत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर और पवन सिंह यादव ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कार्यकर्ताओं से संगठित होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष रूपराम कश्यप, हाजी अकबर अहमद अंसारी, अशोक कुमार सिंह, बी.डी. प्रजापति, 127 विधानसभा अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आदर्श पांडे, 129 विधानसभा पूरनपुर अध्यक्ष संजय सिंह यादव, महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर कमलेश परिहार, प्रवक्ता एडवोकेट अमित पाठक, विशेष आमंत्रित सदस्य हरिपाल सिंह लोधी, युवजन सभा जिलाध्यक्ष हरगोविंद गंगवार, धनपति वर्मा, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष केदारनाथ गौतम, नूर अहमद अंसारी, कृपाल वर्मा, शेखर यादव, सचिन कुमार, जोवनप्रीत सिंह, आशा वर्मा, मीना दीक्षित, मीता सिंह, गायत्री गंगवार, रूपलाल गंगवार, सालिकराम गंगवार, ओमपाल, आरिफ सिद्दीकी, मुकेश पाठक, मीनाक्षी गंगवार, भूदेव गंगवार, अवनीश यादव, हारून खान, देवनन्दन प्रजापति, गंगाप्रसाद, रामपाल पटेल, रियाज खां, दिनेश कुमार वर्मा सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |