Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय पर मनाई प्रख्यात समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की जयंती


पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने नकटादाना चैराहा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता मे प्रख्यात समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले जी की जयंती मनाई सभी समाजवादियों ने पुष्प अर्पित कर समाज के प्रति उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि ष्महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले जी ने सितंबर 1873 में महाराष्ट्र में सत्यशोधक समाज नामक संस्था का गठन किया था। महात्मा ज्योति राव फूले जी ने महिलाओं एवं दलितों की शिक्षा एवं उत्थान के लिए बहुत काम किए, समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने और विधवा विवाह के प्रबल समर्थक थे।ष्उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले ने शोषित पीडित समाज की मुखर आवाज बनकर समानता के लिए कार्य किया। उन्होंने कहाकि महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिलाओं, दलितो, पिछडों के समानता के अधिकार और उनकी शिक्षा के साथ-साथ उनके उत्थान के लिए कार्य किया।

कार्यक्रम को जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी सहित जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर,नरेंद्र मिश्र कटटर,अकबर अहमद अंसारी ने भी सम्बोधित किया...। महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार ने भी जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी अकबर अहमद अंसारी,सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर,सपा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अमित पाठक,सपा मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड राष्ट्रीय सचिव लखविंदर सिंह पन्नू,सपा महिला सभा प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर कमलेश परिहार, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सतेन्द्र मौर्य,सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश शुक्ला एडवोकेट,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष हरगोविंद गंगवार, सपा अधिवक्ता सभा 128 विधानसभा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट,128 विधानसभा बरखेड़ा महासचिव नरेश कुमार सागर,सपा अधिवक्ता सभा जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार सक्सेना एडवोकेट, जोवनप्रीत सिंह,सावित्री देवी,परशुराम वर्मा,भगवानदीन वर्मा,दिनेश कुमार वर्मा,शुभम पटेल, यूनुस अंसारी, गोपाल सिंह, प्रमोद कुमार, देवेंद्र वर्मा, रईस मो.अनिल कुमार, दीनदयाल वर्मा सहित तमाम सम्मानित नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |