प्रतापगढः मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है श्रीमदभागवत कथा
April 11, 2025
लालगंज/प्रतापगढ़। क्षेत्र के सगरा सुन्दरपुर में चल रही श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रीमदभागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथाव्यास श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य सर्वेशमणि त्रिपाठी ने कहा कि भागवत कथा दैविक पुण्य लाभ प्रदान करती है। उन्होने कहा कि यह कथा हर मनुष्य को निष्काम भक्ति भाव से जोडती है। कथा प्रसंग में कथाव्यास ने बताया कि कलियुग में श्रीमदभागवत कथा का श्रवण करने से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। सच्चे मन से भगवान वासुदेव की भक्ति करने से भगवत कृपा अवश्य प्राप्त हुआ करती है। कथा के दौरान राधेकृष्ण संकीर्तन में भी श्रद्धालु रमे दिखे। मुख्य आयोजक ब्रहमाकांत द्विवेदी महंत व गीता देवी ने वैदिक मंत्रोचार के बीच व्यासपीठ का पूजन किया। संयोजन अधिवक्ता शिवम द्विवेदी ने किया। इस मौके पर श्रीकांत द्विवेदी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, देवी प्रसाद मिश्र, राजेन्द्र मिश्र, संध्या तिवारी, हरीश कुमार तिवारी, स्नेहा पाण्डेय, विपिन पाण्डेय, प्रेमा देवी, पप्पू दुबे, संतोष दुबे, सुरेश मिश्र आदि मौजूद रहे।