Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः धूमधाम से मनाई गई अखंड भारत निर्माता चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती


बलिया। नगर के अस्पताल रोड स्थित परमात्मानंद कुशवाहा के आवास पर धूमधाम से अखंड भारत के निर्माता चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जला व माल्यार्पण के साथ हुआ। जिसके पश्चात उपस्थित गणमान्य जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर चंद्रगुप्त मौर्य को श्रद्धांजलि दी। समारोह में वक्ताओं ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन व उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला।

जिला कुशवाहा सभा के अध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख ने बताया कि बताया कि मौर्य वंश के संस्थापक व अखंड भारत के स्वप्नद्रष्टा चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का जन्म वैशाख मास की प्रथम अष्टमी तिथि लगभग 345 ईसा पूर्व हुआ था। चंद्रगुप्त मौर्य ने नंद वंश के अंतिम शासक को पराजित कर मौर्य साम्राज्य की नींव रखी और संपूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप को एक एकीकृत शासन व्यवस्था के अंतर्गत लाने का कार्य किया। इस मौके पर हृदयानंद कुशवाहा, अजीत वर्मा, समाजसेवी प्रेम वर्मा, भानु वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, पवन वर्मा, रामप्रवेश वर्मा, अखिलेश वर्मा, वीरेंद्र वर्मा आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |