Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने वार्डो में किया प्रवास


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा 46वे स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के अंतर्गत आज गांव शहर वार्ड चलो अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एमएलसी मुकेश शर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारी ने वार्ड में प्रवास किया। इस दौरान नेताओं ने आपातकाल सेनानी व कार सेवकों, लाभार्थियों और वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया। स्वच्छता अभियान भी चलाया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा ध्वज के साथ शोभा यात्रा निकाली। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने विक्रमादित्य वार्ड के अंतर्गत बूथ संख्या 272 पर  बूथ समिति कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आपातकालीन सेनानी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा ध्वज लेकर शोभा यात्रा निकाली। वहीं मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा 26 ध्11 आतंकवादी घटना के मुख्य अभियुक्त तहव्वुर राणा का भारत लाया जाना हमारी सरकार की ,मोदी जी की नीतियों की बड़ी उपलब्धि है। 2008 की यह घटना है 6 साल तक यूपीए की मनमोहन जी की सरकार रही लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाई लेकिन माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी विदेश नीति की यह बड़ी जीत है। उसके प्रत्यर्पण में निश्चित रूप से कह सकता हूं जो भी विधि व्यवस्था है उसे उसकी सजा दी जाएंगी,राहुल गांधी के वक्फ बिल के विरोध पर अध्यक्ष जी ने कहा यह एक राजनीतिक मामला है और निश्चित रूप से जब आपने देखा होगा संसद में जब बहस चल रही थी दोनों भाई बहन भाई बहन का राय मशवरा नहीं आया। यह गरीबों के कल्याण के लिए है और उनके लिए है जो समाज में कमजोर लोग और निश्चित रूप से  इस बिल के  माध्यम से वक्फ की जमीनों को भूमाफियाओं से छुड़वाने के लिए एक बड़ी मदद मिलेगी जिन पर अवैध कब्जा कर रखा है। वहीं मध्य विधानसभा के बाबू कुंज बिहारी वार्ड पर वार्ड चलो अभियान के निमित्त कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने स्वतंत्रता सेनानी, लाभार्थी एवं बूथ समिति सदस्यों के सम्मान किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पूरे प्रदेश में हम सभी कार्यकर्ता अपने वार्ड में बूथ समिति के साथ  महा संपर्क अभियान चला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 2014 से 2025 विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल को पार्टी बनी है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने गरीब स्तर को ऊपर उठाने का काम किया है जन-जन का भरोसा जीता है अब हम कह सकते हैं कि हर किसी को पक्का मकान, घर-घर शौचालय, हर घर जल, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन, मुद्रा लोन ऐसी योजनाएं जिसमें गरीब अपने मुखिया धारा से अपने आप को जोड़ काम रहा है और उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था पूरे देश में चर्चा का विषय है आज पूरा प्रदेश बीमारू राज्य के तमके से निकलकर एक विकासशील प्रदेश की ओर अग्रसर हो रहा है सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज, सबसे ज्यादा स्वास्थ्य सुविधा देने वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश है सबसे ज्यादा खुशहाल किसान उत्तर प्रदेश में, ओडीओपी के माध्यम से अनेक लोगों को रोजगार मिल रहा है। देश में नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सशक्त नीतियों की वजह कि अब किसी भी आतंकवादी की हिम्मत नहीं है कि आप अपनी तेरी आंख इस देश पर दिखा सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |