लखनऊ: भाजपा के स्थापना दिवस पर विधायक ने ष्गांव चलो अभियानष् के तहत जनता से सीधा किया संवाद
April 10, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले की बीकेटी विधानसभा क्षेत्र भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ष्गांव चलो अभियानष् के तहत बीकेटी के ग्राम सभा टिकरी के बूथ संख्या 102 पर घर-घर जनसंपर्क किया। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि बीकेटी क्षेत्र की जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दीं। वहीं इस पहल का उद्देश्य स्थानीय लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है, जिससे जनता का विश्वास सरकार पर और मजबूत हो सकें। इस अवसर मंडल अध्यक्ष कुंम्हरावां कुलदीप सिंह, बूथ अध्यक्ष बलभद्र सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता राम शरन सिंह, राजकुमार, रघुवीर, जगतपाल, अभिषेक मिश्रा, विजय शुक्ला, अमित गुप्ता, राहुल कृष्ण यादव सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहें।