लखनऊः भाजपा स्थापना दिवस पर वार्ड चलो अभियान कार्यक्रम संपन्न, भाजपा नेता नीरज सिंह बोले - भाजपा की मूल विचारधारा, संगठनात्मक एकता, आम जनमानस के बीच संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया जायें
April 11, 2025
लखनऊ। लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर चलाए जा रहे वार्ड चलो अभियान के तहत पश्चिम विधानसभा के हैदरगंज द्वितीय वार्ड बूथ संख्या 107 सी.एम पैराडाइस, मायापुरम में कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं जिसमें भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव ने बूथ समिति सदस्य के साथ बैठक कर आपातकाल सेनानीयों एवं कारसेवकों का सम्मान किया और बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों संग भाजपा ध्वज यात्रा निकालकर केंद्र एवं प्रदेश की सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचने का का काम किया। वहीं भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा की मूल विचारधारा, संगठनात्मक एकता तथा आम जनमानस के बीच संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया जायें,उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ताओं में निहित है, और ऐसे अभियानों के माध्यम से ही संगठन की नींव और अधिक सुदृढ़ होती है। यह आयोजन न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक रहा, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित कर भाजपा की सेवा, समर्पण और विकासशील छवि को और अधिक सशक्त रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से कार्य किया गया जिसमें बूथ समिति की बैठक आयोजित कर संगठनात्मक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के 10 लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और अनुभव सुने गए। स्थानीय हनुमान मंदिर की सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया ।भाजपा के वरिष्ठजनों, आपातकाल सेनानियों एवं कारसेवकों का भावपूर्ण सम्मान किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और गौरव की भावना उत्पन्न हुई। भाजपा ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया, जिसे मुख्य अतिथि श्री नीरज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस शोभायात्रा में कार्यकर्ताओं ने भाजपा ध्वज लेकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। वहीं सायंकालीन चैपाल का आयोजन कर स्थानीय ग्रामीणों एवं मोहल्ले के निवासियों से संवाद स्थापित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। इस दौरान नगर कार्यक्रम संयोजक दिलीप श्रीवास्तव, सहसंयोजक संकेत मिश्रा, सहसंयोजक इशांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीप प्रकाश सिंह, पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह, वेद व्रत वाजपेई, राम शंकर राजपूत, ज्योति सिंह, महानगर पदाधिकारी, कार्यकतागण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहें।