Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः राजेश मसाला ने फिर बढ़ाया मदद का हांथ


राजेश मसाला ने कहा कि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। बेटी की शादी हो या किसी का इलाजकृसमाज के हर वर्ग के साथ खड़ा रहना ही असली सेवा है

अमेठी। क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी राजेश मसाला एक बार फिर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए हैं। उन्होंने पीपरपुर के भेलई गांव निवासी एक निर्धन कन्या की शादी के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह युवती पिता विहीन परिवार से है और शादी की तैयारी में आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही थी। राजेश मसाला ने न सिर्फ आर्थिक सहायता दी, बल्कि वर-वधू को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को ऐसे मौकों पर आगे आना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने एक मजदूर को भी, जो गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इस सहायतार्थ कदम से पीड़ित परिवारों में राहत की भावना है और क्षेत्र में सराहना हो रही है। राजेश मसाला ने कहा कि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। बेटी की शादी हो या किसी का इलाजकृसमाज के हर वर्ग के साथ खड़ा रहना ही असली सेवा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |