Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः समाजवाद की जीती-जागती पाठशाला हैं पंडित राजनाथ शर्मा- हेमंत शर्मा


बाराबंकी। पंडित राजनाथ शर्मा समाजवाद की जीती-जागती पाठशाला हैं। समाजवादियों की उस लुप्त होती प्रजाति के अन्तिम खेप हैं जिनका सत्ता से नहीं, हमेशा संघर्ष से नाता रहा है। आज के दौर में ऐसे राजनेता विरले हैं। अगर आप समाजवाद को जानना-समझना चाहते हैं तो उन्हें खंगालना पड़ेगा। वो आज भी वही जिन्दा कौम हैं जो पाँच साल इंतजार नहीं करती। यह बात गांधी भवन आए देश के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार एवं इतिहासकार हेमंत शर्मा ने कही। श्री शर्मा शुक्रवार को बाराबंकी दोपहर करीब तीन बजे आए। उन्होंने लम्बे समय से बीमार चल रहे गांधीवादी एवं समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा के घर जाकर उनका कुशल क्षेम जाना। उन्होंने उनके शतायु होने की प्रार्थना और 81वें जन्मदिवस की बधाई दी। इसके बाद वह देवा रोड स्थित गांधी भवन आए जहां श्री शर्मा को भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी, हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी के.डी. सिंह बाबू और पद्मश्री से सम्मानित स्मृतिशेष अपने पिता मनु शर्मा के चित्र पर मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं उन्होंने गांधी भवन में डॉ राममनोहर लोहिया की स्मृति में बनने वाले लोहिया चबूतरा के शिलापट का लोर्कापण भी किया। श्री शर्मा ने कहा कि लोहिया जी के अन्तिम समय तक राजनाथ शर्मा जी उनके साथ रहे और उनके साथ उन्होंने बहुत काम किया। यही वजह रही कि राजनाथ शर्मा भारत पाक महासंघ के हिमायती है। मुझे यह मलाल है मैं उन्हें देख नहीं पाया। डॉ लोहिया मुझे सबसे प्रखर विचारक-चिन्तक लगते हैं। उन्हें पढ़कर बार-बार लगता है कि उनसे अपना पुराना परिचय है। वे भीड़ के नेता नहीं थे। वे सिद्धान्तकार थे। ऐसे सिद्धान्तकार जो दो लाइन के नारे में अपनी बात बता और समझा देते थे। वे राजनीति, समाज और अर्थशास्त्र के पण्डित थे। भारत की सर्व सुलभ भाषा के निर्माता थे। इस मौके पर शिक्षाविद अशोक कुमार शुक्ला ने पत्रकार हेमंत शर्मा को गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा, नवीन तिवारी, पूर्व विधायक सरवर अली, वरिष्ठ समाजसेवी मो. उमैर किदवई, रामनरेश यादव, वरिष्ठ सपा नेता ज्ञान सिंह यादव, डॉ विवेक सिंह वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष शुक्ला, साकेत संत मौर्य, पाटेश्वरी प्रसाद, अभिनव तिवारी, नसीम खान, कुलवीर चैधरी, विनय कुमार सिंह, सत्यवान वर्मा, नीरज दूबे, सभासद मो. फैसल, शिवा शर्मा, धनंजय शर्मा, अजीज अहमद, विजय पाल गौतम, विजय कुमार सिंह मुन्ना, अशोक जायसवाल आदि कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |