Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः कृषि आय वृद्धि एवं ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी पर कार्यशाला आयोजित


बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में ष्कृषि आय में वृद्धि एवं वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमीष् विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक और करीब सौ प्रगतिशील किसान शामिल हुए।

जिलाधिकारी ने किसानों को जायद सत्र में खाली रहने वाले 1.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को फसलों से आच्छादित करने और तकनीकी नवाचार अपनाने की अपील की। कार्यशाला में फसल विविधीकरण, जैविक खेती, मधुमक्खी पालन, बायोफ्लाक, मशरूम उत्पादन, सहफसली खेती, डीएसआर तकनीक, प्राकृतिक खेती और विपणन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों व प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए।

पद्मश्री राम सरन वर्मा समेत कई प्रगतिशील कृषकों ने सफल मॉडल प्रस्तुत किए। उपायुक्त स्वतः रोजगार व जेनेक्स कंपनी ने बायोफ्लाक तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों के सुझावों पर अमल और भविष्य में और कार्यशालाओं के आयोजन का आश्वासन दिया। कार्यशाला का समापन उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |