बाराबंकी: मासूम खेलते समय जीने से गिरा, हालत नाजुक
April 12, 2025
सूरतगंज/बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सरवा गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम फरहान गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार देर शाम वह घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक जीने से नीचे गिर पड़ा।
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद मासूम की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फरहान सरवा गांव निवासी सुलेमान का बेटा है। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।