कन्नौज: छठवें दिन तहसील परिसर में जारी आंदोलन जारी
April 02, 2025
छिबरामऊ/कन्नौज। बार एसोसिएशन बार एसोसिएशन छिबरामऊ का उपजिलाधिकारी न्यायिक के विरोध धरना प्रदर्शन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह राठौर और महासचिव ललित प्रताप सिंह के नेतृत्व में छठवें दिन तहसील परिसर में जारी आंदोलन में पूर्व अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव ने कहा वादकरियों के हितों को देखते हुए तहसील छिबरामऊ के अधिवक्ताओं की उपजिलाधिकारी न्यायिक के साथ हुए प्रकरण को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के प्रकाश में तहसील व जिला प्रशासन को अतिशीघ्र ठोस पहल कर समाधान कराने के लिए विचारा करना चाहिए क्योंकि न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता दोनों का ही लक्ष्य अधिवक्ता हित में कार्य करना। हुआ है न कि हठ धार्मिता बनाए रखकर न्यायिक कार्यों में बाधा पैदा करना।बार एसोसिएशन छिबरामऊ कन्नौज द्वारा उपजिलाधिकारी न्यायिक द्वारा अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं फर्जी मुकदमें के विरुद्ध जारी आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन (औनू) के जिलाध्यक्ष ठा संजीव सिंह में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बार एसोसिएशन छिबरामऊ के अध्यक्ष महासचिव को समर्थन पत्र सौंपा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यसमिद के सदस्य राजीव दुबे के नेतृत्व में व्यापार मंडल ने आंदोलन को अपना समर्थन पत्र सोपा भारतीय किसान यूनियन किसान के जिला अध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में किसानों ने तहसील पहुंचकर अधिवक्ताओं को अपना समर्थन पत्र सोप आंदोलन में बार एसोसिएशन के सभी सदस्य पूर्व अध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष राजेश शाक्य, कन्हई सिंह वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा, राजीव हजेला, राजकुमार सिंह, हरिशंकर मिश्रा, प्रमोद दुबे, रावेन्द्र चैहान, फहीम जमा खां, विकास गुप्ता, घनश्याम यादव, विनीत कुमार चतुर्वेदी सहित कई अधिवक्ताओं ने संबोधन किया। अधिवक्ता मौजूद रहे ।
