कन्नौज: सफलता केवल लक्ष्यो को प्राप्त करने का नाम नही है - गौरव शुक्ला
April 02, 2025
छिबरामऊ /कन्नौज । बच्चों के हाथों में ही भविष्य की दिशा है। शिक्षकों को चाहिए उन्हें सही दिशा देकर आगे बढ़ाएं। उक्त विचार दयाल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान कानपुर से आए मुख्य अतिथि गौरव शुक्ला ने व्यक्त किए।
देर रात तक चले वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सभी को यह याद रखना चाहिए कि सफलता केवल लक्ष्यों को प्राप्त करने का नाम नहीं है, बल्कि प्रति वर्ष कुछ न कुछ सीखकर आगे बढ़ने का नाम है। सभी छात्र संकल्प लें कि आने वाले समय में अधिक मेहनत करके, अधिक अंक प्राप्त करेंगे। चेयरमैन मनोज दुबे ने कहा कि सभी छात्रों को संकल्प लेना चाहिए कि वह चुनौतियों से सीखकर खुद को बेहतर बनाएं। तभी छात्र छात्राओ का भविष्य उज्जवल हो सकता है।इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दयाशंकर दीक्षित तथा चेयरमैन मनोज दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों के द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विद्यालय के टॉपर छात्रों में कक्षा छह की विजया, महक कथा सात के अंशु व रिचा, कक्षा आठ की साक्षी व कृष तथा कक्षा नौ की तृप्ति व दीपांशु को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आशीष दीक्षित, प्रधानाचार्य राधा दीक्षित, बृजेश पांडेय, शुभम सक्सेना, संदीप वर्मा, गौरव चैहान,किराना कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
