Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करिअर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके विशेष अतिथि डा0 रुचि द्विवेदी प्रोफेसर काउंसलर एमजेपीआरयू बरेली व अतिथि एलआर गौतम करिअर काउंसलर एमजेपीआरयू बरेली व आरपी गौतम करिअर काउंसलर एमजेपीआरयू बरेली उपस्थित रहे। इस कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सुशील साहनी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय करिअर काउंसलिंग सेल प्रभारी डा0 विकास प्रधान के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को उनके भविष्य के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को आशीषवचन दिये। तत्पश्चात अंग्रेजी विभाग अधिकारी डा0 अल्का मेहरा के द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यशाला में डा0 पवन त्रिवेदी, डा0 विचित्र सिंह, डा0 रोहित, डा0 प्रहलाद, डा0 रजत गंगवार, डा0 दरखशां अजहर, डा0 चन्द्र प्रभा गंगवार, कार्यालय प्रभारी दिनेश वाथम सहित कालेज का स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |