बीसलपुर: ग्रामीणों के पशुओं को इलाज न मिलने से किसान नेता को दिया प्रार्थना पत्र
April 02, 2025
बीसलपुर। 31 गांव के पशुपालकों को उनके पशुओं के इलाज को 30 वर्ष पूर्व बड़ागांव में छत्रपाल प्रधान के कार्यकाल में पशु अस्पताल डिस्पेंसरी का निर्माण हुआ था। जिसमें पशुओं का इलाज होता रहा। अस्पताल में 30 साल बाद बाउंड्री एवं डॉक्टर के आवास के निर्माण को पशु पालकों ने किसान नेता देव स्वरूप पटेल को समस्या लिखित में दी। जिसे किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने पीलीभीत सांसद भारत सरकार मंत्री जितिन प्रसाद को समस्या से अवगत कराया। जिससे पशु का इलाज हर समय हो सके। पशुओं के इलाज की समस्या के समाधान को गंभीरता से लेते हुए जितिन प्रसाद ने उत्तर प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री पशुधन एवं पशुपालन धर्मपाल सिंह को पत्र लिखा है। शासन स्तर से बड़ा गांव पशु अस्पताल डिस्पेंसरी भवन की मरम्मत का कार्य होगा। जिससे पशु पालकों को हर समय अपने पशुओं को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
