कन्नौजः व्यापारी महासम्मेलन की बनाई रणनीतिः उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की हुई बैठक
April 04, 2025
छिबरामऊ/कन्नौज। नगर में विशुनगढ़ रोड स्थित लिटिल स्टार मैरिज होम में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी महासम्मेलन की रणनीति बनाई गई। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू ने कहा व्यापारियों की तमाम समस्याओं के समाधान के लिए बहुत जल्दी जिले के समस्त नगरों के करीब 2 हजार व्यापारियों का महा सम्मेलन आयोजित करने की योजना है। इसमें प्रदेश स्तर के व्यापारी नेताओं एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को बुलाकर उनके सामने व्यापारियों की समस्याएं रखी जाएंगी ताकि उनका निराकरण हो सके। इनके अलावा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता व आनंद गुप्ता, किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नरेश गुप्ता गोल्डी, संरक्षक चंद्रभान गुप्ता मुन्ना, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा, महामंत्री अनिल यादव व रमाकांत त्रिपाठी पप्पी ने भी विचार व्यक्त करते हुए व्यापारी महासम्मेलन की सफलता के लिए उपयोगी सुझाव दिए।
इस दौरान नीरज गुप्ता, वेद प्रकाश राठौर, विशुननगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, शैलेंद्र किराना, रजनेश सक्सेना, मयंक गुप्ता, रिंकू गुप्ता, सुधीर गुप्ता, कुंदन गुप्ता, राजेश कुमार, अब्दुल रहमान, मनोहर लाल व दिलीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।