Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: निहारिका फाउंडेशन की चेयरपर्सन निहारिका सिंह ने कांग्रेस किया ज्वॉइन


लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नीतियों एवं उसकी समावेशी विचाधारा में आस्था जताते हुए तथा जननायक राहुल गांधी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक किए जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर निहारिका फाउंडेशन की चेयरपर्सन व समाज सेविका निहारिका सिंह ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर महिला कांग्रेस की निवर्तमान प्रदेश सचिव अनामिका यादव ने निहारिका सिंह के गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाया, तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उनके हाथ में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर उन्हें विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाईनिंग प्रभारी नितिन शर्मा, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी मौजूद रहे।

मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने जानकारी देते हुए बताया कि निहारिका सिंह समाज में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत हेतु उनके सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करती हैं। साथ ही वह अपने फाउंडेशन के माध्यम से मानसिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए काम भी करती हैं।

निहारिका सिंह के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से दिपाली वास्वानी, डॉ. मीनू कृपाल, संध्या चंदेल, रीता चैधरी, संध्या गुप्ता, प्रीती बेरी, माल्या गुप्ता, अरूण श्रीवास्तव, रोहन लाल यादव, हनुमान यादव आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |