उन्नाव: सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन
April 03, 2025
उन्नाव। आज प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 2.00 बजे तक जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील बांगरमऊ, उन्नाव में होगा।जिसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहेंगे।
इसी प्रकार तहसील हसनगंज में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील पुरवा में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0), तहसील बीघापुर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), तहसील सदर एवं सफीपुर में संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यदि किसी भी जनपदवासी को किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत है, तो वह सम्बन्धित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपनी शिकायत का निराकरण करा सकता है।