Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उन्नाव: डी एस एन महाविद्यालय के छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए


उन्नाव। डी०एस०एन० महाविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के परास्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को सदर विधायक पंकज गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में टैबलेट का वितरण किया गया।

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि उ०प्र० के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा चलाई जा रही स्वामी विवेकानंद सरस्वती युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्रों को निःशुल्क टैबलेट वितरित किए जा रहे है। उन्होंने बताया डिजिटलाइजेशन के युग में तकनीकी शिक्षा का महत्व और बढ़ जाता है। इस योजना के महाविद्यालय नोडल अधिकारी डॉ० चंचल सिंह ने बताया महाविद्यालय के परास्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र पात्र है । आज भूगोल और हिन्दी विषय के छात्रों को सदर विधायक द्वारा टैबलेट वितरित किए गए है।

टैबलेट पा कर सभी छात्रों में प्रसन्नता की लहर रही । अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० प्रदीप गुप्ता छात्रों को वितरित किए गए टैबलेट की तकनीकी शिक्षा में उपयोगिता को बताते हुए टैबलेट वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ० चंचल सिंह ने किया ।कार्यक्रम में डॉ० चंचल सिंह,डॉ रंजीत सिंह, डॉ० सत्येंद्र सिंह ,सत्यम पांडे, अनुपम सिंह उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |