Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: गोसाईगंज में ग्राम विकास अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन


लखनऊ। लखनऊ जिले के विकास खंड गोसाईगंज में ग्राम विकास अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बता दें कि विकासखंड गोसाईगंज के सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी ग्राम विकास अधिकारी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वहीं नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष पद पर राम बहादुर शर्मा ,महामंत्री पद पर  प्रशांत सक्सैना ,जनपद प्रतिनिधि पद पर रविकांत पाण्डेय ,उपाध्यक्ष पद पर  दीपक चैधरी ,महिला उपाध्यक्ष पद पर  रेनू यादव , कोषाध्यक्ष पद पर  संजय चैधरी , प्रवक्ता पद पर तरेश शेखर तिवारी और संगठन मंत्री पद पर सत्य प्रकाश निगम का मनोनयन किया गया। वहीं ब्लाक अध्यक्ष राम बहादुर शर्मा ने नवीन कार्यकारिणी के सभी मनोनीत सदस्यों को शुभकामना और बधाई देते हुए बताया कि नवीन कार्यकारिणी  के गठन से कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा और कर्मचारियों की जो भी समस्या होगी उसका तत्काल निराकरण किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |