Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः भागवत कथाः श्रीकृष्ण जन्म की लीला का हुआ वर्णन


अमेठी। ग्राम दीनापुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चैथे दिन आचार्य श्री संतोष जी महाराज के श्रीमुख से दिव्य कथा का रसपान हुआ। आज की कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की पावन लीला का सुंदर वर्णन हुआ, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा में आगे प्रह्लाद चरित्र का वर्णन हुआ, जिसमें बताया गया कि किस प्रकार हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रह्लाद ने बचपन से ही भक्ति मार्ग को अपनाया और अंततः उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान नारायण ने हिरण्यकश्यप का वध कर धर्म की स्थापना की। यह प्रसंग श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। इस दिव्य आयोजन के मुख्य यजमान पंडित अम्बिका प्रसाद पाण्डेय व उनका सम्पूर्ण पाण्डेय परिवार रहा, जिन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से यजमान धर्म का निर्वहन किया। कथा स्थल पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे और भक्ति में लीन होकर कथा का श्रवण किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |