अमेठीः विश्व हिन्दू परिषद ने निकाली भव्य शोभायात्रा
April 12, 2025
अमेठी। विश्व हिन्दू परिषद अमेठी द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर देवीपाटन मंदिर अमेठी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो सगरा तिराहा गांधी चैक रणंजय तिराहा से होतेहुए कालिका माता के मंदिर कालिकन में दर्शन करते हुए शीतला गंज बाजार में स्थित बजरंगबली के मंदिर पर समाप्त हुई जहां विहिप द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से भव्य भंडारा कर प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे रास्ते जय श्री राम और भारतमाता की जय के नारों से सभी सराबोर रहे। शोभा यात्रा में बाबूगंज सगरा पीठाधीश्वर मौनी महाराज भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल विहिप जिला अध्यक्ष डॉ सरिता सिंह जिला मंत्री अभिमन्यु उपाध्याय विभाग उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा विभाग सह मंत्री भूपेंद्रनाथ सिंह संगठन मंत्री रामबाबू भारत बजरंग दल जिला संयोजक धर्मजीत यादव जिला सह मंत्री अशोक श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष रामजी अग्रहरि संग्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष राम सिंह प्रखंड मंत्री बद्री सोनी पीयूष दुबे आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।