Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: कर्ज का पैसा मांगने पर दबंगों ने युवक को पीटा दी धमकी, मुकदमा दर्ज


लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाले एक युवक को दबंगों ने कर्ज का पैसा मांगने पर पीटाई करने के साथ उसे जान से मारने की घमकी दी है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि ओम नगर आलमबाग निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह के अनुसार उनके द्वारा कृष्णमोहन दुबे को उन्होंने बीते वर्ष अक्टूबर 24 को 3250 रूपये कैश व 88 हजार रुपये आनलाइन दिया था । आरोप है कि उसके द्वारा बार-बार मागने पर आरोपित कृष्णमोहन दुबे ने टालमटोल करने के बाद उन्हें एक चेक 1 लाख 20 हजार रुपये चेक दे जब मन हो पैसे देने की बात कही। आरोप है कि उसके द्वारा उक्त चेक लगाने पर चेक बांऊस हो गया। वहीं पीड़ित का कहना था कि आरोपित ने उन्हें  एक बार 35 हजार रुपये  ट्रान्सफर किये फिर और पैसा देने में उन्होंने टालमटोल करने के साथ अपना मोबाइल बन्द कर लिया । जिससे आहत हो वह आरोपित के घर गया जहां उसने पीड़ित संग गाली गलौज की और उनके बेटे अनुराग दुबे व जुगनु दुबे ने धक्का देकर बोले की चले जाओ वरना अभी यही गिरा कर मार दूँगा । तब इनके एक लड़का जो कि दारू पीये हुआ था। वो मुझे मारने के लिए दौड़ा मै पीछे भागा तब उसने मुझे पीछे से गिरा दिया और मेरी गर्दन पर कस के हाथ मारा जिससे मेरी सोने की चैन कही गिर गई। और कृष्णा मोहन दुबे मुझे पीछे से मारने के लिये दौडे और गाली देदे हुये कहा की चले जाओ वरना जिन्दा नही बचोगे अब पैसा नही दे पऊंगा जो करना है करलो। धमकी दी है। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |