लखनऊ: ई -रिक्शा की बैटरी चोरी, चालक पर चोरी की आशंका, मुकदमा दर्ज
April 22, 2025
लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में खडे एक ई रिक्शा से चोरों ने बैटरी पार कर दिया। वहीं ई रिक्शा मालिक ने बैटरी चोरी की आशंका जता स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में नामजद शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित ओसो नगर कनौसी निवासी सोनू तिवारी पुत्र स्व. श्याम बाबू तिवारी के अनुसार उन्होंने अपना ई रिक्शा संख्या यूपी 32 एक्स एन 7244 को बीते 29 जनवरी को उन्होंने अनिल तिवारी को चलाने के लिए दिया था । आरोप है कि उन्हें उनका ई रिक्शा आसाराम बापू आश्रम के पास खड़ा मिला । लेकिन उनके उक्त ई रिक्शा के पास चालक मौजूद नहीं था और ई रिक्शा की बैटरी किसी ने चोरी कर ली थी। वहीं पीड़ित का कहना था कि उन्होंने चालक की खोजबीन की लेकिन उन्हें कोई जानकारी नही मिली । जिसके चलते उन्होंने ई रिक्शा चालक पर बैटरी चोरी का संदेह जता स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
.jpg)